नगर पंचायत मक्खनपुर में हर्षौल्लास से मनाया गया ईद का त्यौहार
Gargachary Times
21 March 2026, 21:09
70 views
Firozabad
फिरोजाबाद: ईदुलफितर का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया सुबह 7: बजे से ही मुस्लिम समुदाय में उत्साह देखने को मिला और नमाज अदा की गई बड़ी ईदगाह पर हाफिज जुनैद ने ईद की नमाज अदा करनमाज के दौरान देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर नगर पंचायत सभासद रतन सिंह बघेल रिंकू एवं दिलीप लोधी प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पंचायत सभापति विजय कुमार बीके पेंटर रामू ठाकुर प्रेम सिंह जय राम लोधी ने सभी हिंदू-मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर बधाई दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने नए वस्त्र पहनकर त्योहार का आनंद लिया। जगह-जगह सेवइयों और मिठाइयों का वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा अल्पसंख्यक जिला अधिकारी निधि सिंह एल आईयू उप निरीक्षक अजय कुमार , पशु चिकित्सक वीकेंद राजपूत जिनकी मुस्तैदी के चलते सुबह ईद की नमाज अदाकाराई एवं पूरे कस्बे में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।