Loading...

तसीमों में शहीद छत्तर सिंह और शहीद पंचम सिंह स्मारक का हुआ भव्य उद्घाटन

Gargachary Times 22 March 2026, 20:18 93 views
Dholpur
तसीमों में शहीद छत्तर सिंह और शहीद पंचम सिंह स्मारक का हुआ भव्य उद्घाटन
तसीमों। धौलपुर जिले के ऐतिहासिक गांव तसीमों में ग्राम पंचायत के अथक प्रयासों से नवनिर्मित शहीद छत्तर सिंह और शहीद पंचम सिंह शहीद स्मारक का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह रही। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और आईएएस ए एन सोमनाथ उपस्थित रहे। विधायक कुशवाह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। शहीदों के परिजनों का सम्मान और वीरगाथा का स्मरण समारोह के दौरान विधायक शोभारानी कुशवाह ने शहीद छत्तर सिंह और शहीद पंचम सिंह के परिजनों का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की जिनमें मुख्य रूप से सोमनाथ आव्हाद निवर्ती (IAS), सीईओ, जिला परिषद धौलपुर, सैंपऊ तहसीलदार प्रवीण गुप्ता, सैंपऊ एसडीम वंशीधर योगी, सैंपऊ बीडीओ रामबोल गुर्जर आदि का ग्राम पंचायत और शहीद समिति पदाधिकारियों द्वारा साफा व माला पहनकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि श्यामवीर सिंह परमार द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से शहीदों के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और उनकी शहादत को नमन किया, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत तसीमों सरपंच नीलम परमार व प्रतिनिधि रामौतार फौजी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Follow Samachar24