अनियंत्रित बस ने कार में मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, एक मौत, चार घायल
Gargachary Times
22 March 2026, 20:19
90 views
Mathura
गोवर्धन: अनियंत्रित इलेक्ट्रिक सरकारी बस ने कार में टक्कर मार दी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई और चार घायल हो गए.वहीं बस भी टूट गई. सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया. एक हालात गंभीर होने पर ज़िला अस्पताल भिजवाया गया.
हल्द्वानी से ब्रज दर्शन को आए श्रद्धालुओं की कार में रविवार दोपहर गोवर्धन बरसाना रोड़ के पलसों गाँव के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें अनियंत्रित सरकारी इलेक्ट्रिक बस चालक ने श्रद्धालुओं की कार में टक्कर मार दी. जिससे कार चालक प्रदीप (45) निवासी हल्द्वानी की उपचार के दौरान मौत हो गई. चार श्रद्धालु घालय हो गए और जिसमें एक महिला श्रद्धालु शिवानी (29)की हालत गंभीर बनी हुई हैं. उसे उपचार के लिए ज़िला अस्पताल भिजवाया गया है. वहीं आदित्री (4) चिवन्वय (9) वैभव (12) की हल्की चोटें आई है.
पलसों निवासी श्याम सुंदर शर्मा और दीपक शर्मा ने बताया की सरकारी इलेक्ट्रिक बस की तेज रफ्तार थी. बस चालक ने श्रद्धालुओं की कर में टक्कर मार दी जिससे कर के परखच्चे उड़ गए और चालक सहित पाँच श्रद्धालु घायल हो गए चिंखपुकार सुन पलसों निवासी पलसों निवासी श्याम सुंदर शर्मा और दीपक शर्मा और रायगीरों ने कार में फसे लोगों को बाहर निकाला और सूचना पर पहुँची पुलिस की मदत से घायलों को अस्पताल भेजावाया गया जिसमें कार चालक प्रदीप की मौत हो गई, शिवानी की हालत गंभीर बनी हुई हैं. वहीं उनके तीन बच्चों के भी हल्की फुल्की चोटें आई हैं.उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है