पुलिस ने फरसा वाले बाबा की मृत्यु के बाद नेशनल हाईवे जाम करने व पथराव करने वाले अभियुक्तों को जेल भेजा
Gargachary Times
22 March 2026, 20:21
126 views
Mathura
मथुरा - चन्द्रशेखर उर्फ़ फ़रसा वाले बाबा निवासी आजनौंख गऊशाला थाना बरसाना उम्र करीब 58 वर्ष की थाना कोसीकलां में दुर्घटना में दुखद मृत्यु के पश्चात उनके शव को कस्बा चौकी छाता पर रखकर हाईवे को जाम कर गोरक्षको, पुलिस व प्रशासन के अधिकारीगणों पर बातचीत के दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग व पथराव किया गया जिसमे करीब दो दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गये पुलिस ने इसके एवज में हल्का बल प्रयोग कर हायवे से जाम खुलवाया नेशनल हायवे पर करीब चार घंटा तक जाम लगा रहा वहीं पुलिस ने मौंके से चौदह अभियुक्तों को मौके से ही गिरफ्तार किया गया था जिन्हे विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जेल भेजा है। वहीं पुलिस अधीक्षक देहात हरिशंन्द्र रावत ने बताया की पकड़े गये इन अभियुक्तों के अलावा करीब एक दर्जन नामजद अभियुक्त फरार हैँ वहीं करीब दो सौ से ढाई सौ आज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है. आठ अन्य लोग जिनमे दक्ष चौधरी व उसके अन्य चार साथियों को भी गंभीर धाराओं में जेल भेजा है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से 15 अदद मोटरसाईकिल ईंट पत्थर के टुकडे ,चप्पले व लाठी डंडो के टुटे हुये टुकडे घटनास्थल 5 खोखा कारतूस .315 बोर 2 खोखा कारतूस 312 बोर घटनास्थल से बरामद किये हैँ। पुलिस ने मौके से गौरव पुत्र भूरा निवासी कटारा बाग़ बरसाना नरेश पुत्र दाताराम निवासी रनवारी हिमांशु पुत्र श्यामबाबू थाना केम्प पलवल पवन पुत्र तोताराम निवासी शेरगढ़ कपिल पुत्र लक्ष्मण पेलखू थाना चाँदहठ पलवल धर्मेंद्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी कृष्णा कलोनी छाता विष्णु पुत्र वीरेन्द्र बहाई रिफानरी मथुरा अनुज पुत्र बच्ची बहाई रिफानरी मथुरा शनि पुत्र रणवीर मुडकुटी पलवल केशव पुत्र चंदन खरोट कोसीकला पवन पुत्र नारायन कृष्णा कालोनो छाता अरुण पुत्र पप्पू बहाई रिफाइनरी मथुरा अमन पुत्र गिर्राज निवासी राधाकुण्ड गोवर्धन सुभास पुत्र खेमकरण निवासी कृष्णा कालोनो छाता संदीप पुत्र देवेंद्र हरनाथिया थोक छाता को गिरफ्तार कर जिल भेजा है.