बेवर मैनेजर पर लोन के नाम पर चालीस हजार रिश्वत लेने का लगाया आरोप
Gargachary Times
22 March 2026, 20:29
97 views
Mainpuri
मैनपुरी आपको बताते चले थाना बेवर क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अनुज पुत्र हरिश्चंद्र ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसने प्रिंटिंग प्रेस के लिए लोन लेने के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा बेवर से लोन के लिए दस्तावेज शाखा बेवर में जमा किए थे जो बैंक मैनेजर के द्वारा बताए जाने पर ही कागज उपलब्ध कराए थे जिसमें पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बैंक मैनेजर सुमित कुमार ने लोन के नाम पर 90000 रुपए रिश्वत लेने का नाम लिया जब प्रार्थी ने ज्यादा कहा तो 40000 हजार रुपए नगद मैनेजर ने ले लिए लेकिन लोन अभी तक नहीं की है शिकायतकर्ता ने बताया बैंक आफ इंडिया के मैनेजर सुमित कुमार के द्वारा अभी ₹50000 की और डिमांड की जा रही है मैनेजर कह रहे हैं कि आप ₹50000 और दीजिए तब आपकी लोन करेंगे नहीं तो आपकी फाइल कैंसिल कर देंगे पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए उक्त मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिलाधिकारी ने शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया
वही बैंक मैनेजर सुमित कुमार के द्वारा बताया गया कि यह प्रकरण बिल्कुल गलत है किसी व्यक्ति पर शाखा में लोन के नाम पर कोई पैसे नहीं लिए जाते हैं शिकायतकर्ता के द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वह बिल्कुल गलत है