टूण्डला पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहा सहित अभियुक्त सकील को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
22 March 2026, 20:41
78 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अवैध असलहा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सकील पुत्र माजिद निवासी न्यू इन्द्रा नगर एटा रोड थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद को अवैध असलहा 312 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 312 बोर के रेस्ट केम्प पर पुराने खण्डहर मंदिर के पास कस्बा/थाना टूण्डला फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना टूण्डला पर मु0अ0सं0 134/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।