Loading...

फ़िरोज़ाबाद सनसनीखेज: तमंचा लहराकर युवक ने मचाया आतंक, वीडियो वायरल

Gargachary Times 22 March 2026, 21:01 152 views
Firozabad
फ़िरोज़ाबाद सनसनीखेज: तमंचा लहराकर युवक ने मचाया आतंक, वीडियो वायरल
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार की लेबर कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक, 21 मार्च की शाम यश यादव नाम का युवक 10-12 साथियों के साथ पार्क पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर अमन खान व फरमान खान से भिड़ गया।आरोप है कि उसने तमंचे से जान से मारने की कोशिश की।। सूत्रों के अनुसार, आरोपी एक पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है, जिससे कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करती है या मामला दबा दिया जाता है।
Follow Samachar24