मुठभेड़ में दबोचे गए सुनार लूटकांड के 3 शातिर, एक के पैर में लगी गोली
Gargachary Times
23 March 2026, 19:34
95 views
Agra
आगरा। कमिश्नरेट आगरा पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में थाना जगदीशपुरा पुलिस एवं सर्विलांस/एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुनार लूटकांड का खुलासा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 मार्च 2026 को थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में सुनार से हुई लूट की घटना में शामिल तीन अभियुक्त—रोहित गोस्वामी, अंकित भगौर व प्रिंस—को पुलिस ने 22/23 मार्च 2026 की रात्रि में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ के दौरान मुख्य अभियुक्त रोहित गोस्वामी पुत्र हरिप्रसाद के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर बाकी दोनों आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल तथा लूट से संबंधित आभूषण बरामद किए हैं।
इस पूरे प्रकरण की जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी द्वारा दी गई है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और गिरोह के नेटवर्क की भी जांच में जुटी हुई है।
आगरा पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और कानून व्यवस्था को लेकर सख्त