सीओ कार्यालय कोंच में सीओ परमेश्वर प्रसाद ने सर्किल के थानाध्यक्षों और पुलिसकर्मियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक
Gargachary Times
23 March 2026, 19:43
117 views
Jalaun
जालौन के सीओ कार्यालय कोंच में सोमवार शाम 5 बजे सीओ परमेश्वर प्रसाद ने सर्किल के थानाध्यक्षो और पुलिस कर्मियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की, बैठक के दौरान उन्होंने सर्किल के चारों थाने कोंच ऐट कैलिया और नदीगांव के पुलिस कर्मियों को लंबित विवेचनाओं को लेकर कड़ी निर्देश दिए एवं उन्होंने महिला अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने और अपराधियों की गिरफ्तारी करने के भी निर्देश दिए हैं।
इस दौरान सीओ परमेश्वर प्रसाद ने स्पष्ट निर्देश देते हुए पुलिसकर्मियों से कहा कि जो भी गंभीर मामले पेंडिंग चल रहे हैं उनके शीघ्र से शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और अगर महिलाओं के मामले सामने आते हैं तो उन में त्वरित कार्रवाई की जाए एवं जो भी अपराधी फरार और वांछित चल रहे हैं उनके शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी की जाए