Loading...

फाइनल में प्रिंस 11 का दबदबा, खरुसा 11 को हराकर जीता खिताब, एमएलसी ने दिया 1 लाख का इनाम

Gargachary Times 23 March 2026, 19:46 148 views
Jalaun
फाइनल में प्रिंस 11 का दबदबा, खरुसा 11 को हराकर जीता खिताब, एमएलसी ने दिया 1 लाख का इनाम
जालौन जनपद के कोंच नगर में रविवार देर रात लगभग 10 बजे एमएलसी क्रिकेट लीग के अंतर्गत पीसीसी क्रिकेट क्लब पनयारा द्वारा आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं फाइनल मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। फाइनल मैच टीम प्रिंस 11 उरई और स्टार 11 खारूसा के बीच खेला गया, पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस 11 उरई ने निर्धारित 15 ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 198 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार 11 खारूसा की टीम ने अच्छी शुरुआत करने की कोशिश की, लेकिन प्रिंस 11 के गेंदबाजों के सटीक और कसे हुए प्रदर्शन के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 156 रन ही बना सकी। इस प्रकार प्रिंस 11 उरई ने 42 रनों से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि MLC रमाआरपी निरंजन ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। वहीं उपविजेता टीम स्टार 11 खारूसा को द्वितीय पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी और 51 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में अर्जुन को मैन ऑफ द सीरीज तथा श्रेयष वाजपेयी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान अंपायर की भूमिका शिव पटेल (टिंकू) और अभिषेक ने निभाई, जबकि कमेंट्री बॉक्स में आदित्य, अभिषेक पटेल (राजा) और रोहित राठौर ने दर्शकों का मनोरंजन किया। स्कोरिंग की जिम्मेदारी गौतम डॉ. और सत्यम पटेल ने संभाली। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें र विज्ञान सीरोठिया, शीलू पड़री, अंजू अग्रवाल, शरद विरगुआ, कोतवाल ब्रजेश बहादुर बाबूराम पाल सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे। आयोजन में कांत पटेल, देवू प्रधान, भवानी शंकर रवि बाबा हरिमोहन यागयिक मासूम गोल्डीऔर अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण दर्शकों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
Follow Samachar24