जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाईन करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया
Gargachary Times
24 March 2026, 20:54
64 views
Firozabad
अधोहस्ताक्षरी के अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाईन करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में समस्त ग्राम पंचायत के रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), ग्राम विकास अधिकारी / ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला के दौरान अधोहस्ताक्षरी एवं नोडल अधिकारी / उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० पवन कुमार वर्मा के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि जन्म-मृत्यु पंकीकरण घटना के 21 दिन के अन्दर होना अनिवार्य है तथा 21 दिन से अधिक 30 दिन तक 02 विलम्व शुल्क जमा करने के उपरान्त ही पंजीकरण कराया जा सकता है, 31 दिन से 1 वर्ष तक 05 रू० विलम्व शुल्क शपथ-पत्र देकर पंजीकरण कराया जा सकता है, 1 वर्ष से अधिक समय होने पर 10 रू० विलम्व शुल्क सहित प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के आदेश निर्धारित फीस अदा कर पंजीकरण कराया जायेगा। उन्होने बताया कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, शहरी क्षेत्रों अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, नगर पालिका संस्थागत प्रसव मृत्यु मामले में अधीक्षक / प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामु०/ प्रा०स्वा० केन्द्रों, सी०एम०एस० महिला एवं पुरूष चिकित्सालय में कराया जा सकता है। प्रशिक्षण का संचालन श्री आलोक यादव स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, श्री श्याम सिंह अपर शोध अधिकारी, कु० मन्तशा रानी डी०पी०ए० (जन्म-मृत्यु), श्री नवनीत कुमार शर्मा जिला डाटा एन्ट्री आपरेटर आदि उपस्थित रहें।