नहर में मिले शव का खुलासा, युवक की गला घोंटकर हत्या आरोपी गिरफ्तार
Gargachary Times
24 March 2026, 20:54
66 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र में नहर से मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अंगोछा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 मार्च 2026 को ग्राम हथोली जयसिंहपुर निवासी अरविंद पुत्र स्व. किशन की हत्या के संबंध में थाना एका में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी योगेश उर्फ कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रक चालक है और होली पर गांव आया था। उसे शक था कि उसकी पत्नी और बहन के गांव के ही अरविंद और उसके भाई से अवैध संबंध हैं।
16 मार्च की शाम वह अरविंद को मोटरसाइकिल से जेड़ा झाल नहर के पास ले गया, जहां दोनों ने शराब पी। इसी दौरान कहासुनी होने पर आरोपी ने अरविंद के गले में पड़े अंगोछे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया।
17 मार्च को नहर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर शिनाख्त कराई गई।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया