Loading...

सोनी सीनियर सैकेडरी स्कूल ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक उपलब्धि

Gargachary Times 24 March 2026, 21:12 76 views
Bharatpur
सोनी सीनियर सैकेडरी स्कूल ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक उपलब्धि
भरतपुर। Sony Academy Senior Secondary School (टॉवर) ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। विद्यालय की छात्रा वंदना कुमारी ने परीक्षा में 99.33% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। छात्रा की इस सफलता को कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया जा रहा है। विद्यालय के संस्थापक एवं चेयरमैन विवेक सोनी ने वंदना कुमारी को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने भी छात्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Follow Samachar24