दसवीं बोर्ड एवं प्रवेश का का परीक्षा परिणाम जारी, छात्राये छात्रों से अव्वल रही
Gargachary Times
25 March 2026, 19:25
79 views
Dholpur
डॉ हरि प्रकाश लवानिया, धौलपुर: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा एवं प्रवेशिका का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया इस बार बोर्ड द्वारा 24 दिन बाद ही परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया संभवतया ऐसा पहली बार हुआ है जब कक्षा 12वीं से पहले दसवीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है इस बार का दसवीं का परीक्षा परिणाम 94.23% रहा जिसमें छात्राओं का परीक्षा परिणाम 94 .90 प्रतिशत तथा छात्रों का 93.63%रहा छात्राओं का परिणाम छात्रों से 1,27 प्रतिशत अधिक रहा तथा प्रवेशिकामे 2.59% अधिक रहा इस बार दसवीं का परिणाम गत वर्ष से 0.63% अधिक रहा
धौलपुर का परीक्षा परिणाम 87 पॉइंट 52% रहा तथा पहली बार धौलपुर की रैंकिंग 40 में पायदान से भी नीचे चली गई जब इस बार का परिणाम पिछले साल के परिणाम से 0.23% काम रहा इस बार परीक्षा के लिए 22217 परीक्षार्थियों का पंजीयन किया गया था जिनमें से 21669 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया परिणाम में मामूली अंतर से छात्र-छात्राओं से आगे रहे जिले में दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.83% अंक लाकर न्यू एरा पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुष्का मित्तल ने पहला स्थान प्राप्त किया है धौलपुर जिले का शिक्षा के क्षेत्र में निचले पायदान पर रहना जिले में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों का अभाव माना जा सकता है इस बाबत शिक्षामित्र एवं पूर्व प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद शर्मा के अनुसार जब बिषय के अध्यापक नहीं होंगे तो शिक्षा का स्तर कैसे सुधारा जा सकता है
एक शिक्षा सत्र में दो__ बार होगी _
परीक्षाएं
दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम निकालने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया की शिक्षा सत्र 2026- 27 में दसवीं की परीक्षा ये 17 में दोबारा आयोजित की जाएंगी एक बार मार्च में और दूसरी बार मईमें छात्रों की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी पहली परीक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक होगी दूसरी परीक्षा में वही परीक्षित शामिल हो सकेंगे जो पूर्व के परिणाम से संतुष्ट नहीं है लेकिन प्रथम परीक्षा में कम से कम तीन विषय में परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों को मई माह में होने वाली परीक्षा में भाग लेने की अनुमति हो गी इस प्रकार अब तक चली आ रही पूरक परीक्षा समाप्त हो जाएगी