भगवती का भव्य डोला निकाला गया
Gargachary Times
25 March 2026, 19:41
86 views
Mathura
फरह। बाल गोपाल सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी फरह कस्बा से नरी सेंमरी देवी मंदिर तक भगवती का भव्य डोला निकाला गया। डोले के साथ बड़ी संख्या में भक्तजन चल रहे थे, जो डीजे की धुन पर जमकर नृत्य कर रहे थे।
शाम 4 बजे पथवारी से आरंभ होकर फराह देवी पहुंची , फराह देवी मंदिर पुजारी शिवराम शर्मा ओर ओम प्रकाश शर्मा में डोला में सवार माता रानी की आरती उतारी उसके बाद मंदिर से प्रारंभ होकर डोला मुख्य बाजार होकर नरी,सेंमरी मंदिर के लिए रवाना हुआ। भक्तजन पैदल चल रहे थे, जो भगवती के जयकारे लगा रहे थे। डोले का शुभारंभ नगर बाल गोपाल सेवा समिति ने नारियल फोड़ कर एवं आरती उतारकर किया।
इस अवसर पर,निक्कू अग्रवाल , प्रतीक, अभिषेक,नितिन अग्रवाल, हेमंत गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे। डोले के दौरान भक्तजनों ने भगवती की भक्ति में जमकर नृत्य किया और भगवती के जयकारे लगाए।
भगवती के डोले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंदोबस्त किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने डोले के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए।