Loading...

आज भी खुले रहेंगे उप पंजीयक कार्यालय

Gargachary Times 25 March 2026, 19:46 86 views
Bharatpur
भरतपुर: कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग राजस्थान अजमेर द्वारा जारी निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु राजकीय अवकाश 26 मार्च के दिन भी उप पंजीयक कार्यालय अन्य कार्य दिवसों की भांति खुले रहेंगे। उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक मुनिदेव यादव ने बताया कि आमजन की सुविधा को मध्यनजर रखते हुए विभाग के निर्देशानुसार समस्त पूर्णकालिक एवं पदेन उप पंजीयक कार्यालय राजकीय अवकाश 26 मार्च को दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक सामान्य कार्य दिवसों की भांति खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि अवकाश दिवस में कार्यालय में अपने दस्तावेज पंजीयन करा सकेंगे।
Follow Samachar24