थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा पोक्सो एक्ट थाना शिकोहाबाद के वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
25 March 2026, 20:20
133 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पर पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतू निर्देशित किया गया था । उक्त आदेश के क्रम में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रिंकू पुत्र निरोत्तम निवासी नगला गोदी कल्यानपुर थाना कोतवाली जनपद कासगंज को आज दिनांक 25.03.2026 को गिरफ्तार किया गया है । अभियोग में साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त रिंकू के विरूद्ध धारा 64/87 बीएनएस व ¾ पोक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।