थाना रामगढ पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को ऑटो के साथ किया गिरफ्तार
Gargachary Times
25 March 2026, 20:20
129 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशन नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा पीडिता को सकुशल बरामद कर मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25.03.2026 को अभियुक्त रामजीलाल पुत्र लाखन सिंह उर्फ अग्रेज सिंह निवासी नगला मोती थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद को चनौरा पुल के पास थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद से ऑटो सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।