गोवर्धन पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे पांच अपराधीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Gargachary Times
26 March 2026, 20:01
106 views
Mathura
डी डी शर्मा, गोवर्धन - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार के निर्देशानुसार अलग अलग मामलों में वर्षो से वांछित चल रहे अपराधीयों की धर पकड़ हेतु चलाये गये अभियान के तहत जिले के सभी थानों को तत्काल सभी वांछितों के गिरफ्तार करने के निर्देश पर गोवर्धन थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर द्वार वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. विभिन्न मामलों में वांछित सीताराम पुत्र राधारमन निवासी राधाकुण्ड उम्र 34 वर्ष रूपराम पुत्र गोविंदराम निवासी गांठोली उम्र 40 वर्ष श्याम मवासी निवासी मुखराई उम्र 48 वर्ष दीपक पुत्र लखन सिँह निवासी मुखराई उम्र 25 वर्ष करतार पुत्र महावीर निवासी भवनपुरा उम्र 51 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी भगवत सिँह गुर्जर ने बताया की सभी वांछितों को अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है इन सभी वांछितों को कोर्ट के सामने पेश किया जायेगा।