मारपीट कर जान से मारने की धमकी
Gargachary Times
27 March 2026, 18:49
97 views
Mathura
फरह, बेरी में एक व्यक्ति ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित मोहन सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी वेरी थाना फरह ने आरोप लगाया है कि प्लाट को लेकर अभियुक्त श्याम सिंह और मुनेश ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर चौकी प्रभारी टोल,अभिलाख सिंह द्वारा जांच की जा रही है।
पीड़ित मोहन सिंह ने बताया कि वह खेती करते हैं और उनका प्लाट को लेकर अभियुक्तों से विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।