Loading...

प्रभु श्री राम के अवतरण दिवस पर निकली नगर में शोभायात्रा

Gargachary Times 27 March 2026, 19:39 160 views
Mathura
प्रभु श्री राम के अवतरण दिवस पर निकली नगर में शोभायात्रा
वृंदावन । नगर के अटल्ला चुंगी स्थित राम मंदिर में राम नवमी के पावन मौके पर प्रभु श्री राम का महाभिषेक एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज के द्वारा की गई। इस मौके पर बोलते हुए महामंडलेश्वर एवं भागवत प्रवक्ता मा ध्यानमूर्ति ने बताया कि हम सभी के पूज्य प्रभु श्री का जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया है। आज के पावन पर्व पर ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ था। हमारे प्रभु श्री राम दिव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि आज प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव राम नवमी के मौके पर प्रभु का महाभिषेक किया गया है। जिसमें दूध दही घी शहद गंगाजल इत्यादि वस्तुओं के मिश्रण से महाभिषेक किया गया है। साथ ही नगर में भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया है। वही उन्होंने कहा कि यह पूरे विश्व को वृंदावन से संदेश है कि पूरे विश्व में सिर्फ राम ही है और राम ही रहेगी। महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि आज प्रभु श्री राम के अवतरण दिवस एवं धर्म रक्षा संघ के स्थापना दिवस के पावन मौके पर प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा नगर में निकाली जा रही है। शोभायात्रा राम मंदिर से प्रारंभ होकर अटल्ला चुंगी गोरेदाऊ जी तिराहा होते हुए गोपाल खार स्थित श्री राधा प्रसाद धाम पहुंचेगी। वहीं उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में गौ सेवक, भागवत कथा के अध्ययन करने वाले विद्यार्थी, धर्म रक्षक, साधु संत, भागवत प्रवक्ता एवं समाज सेवी मौजूद है। यह पूरे विश्व को संदेश है की प्रभु श्री राम के लिए हर वर्ग और हर प्रकार का व्यक्ति एक साथ खड़ा है। वहीं उन्होंने कहा कि इस समय यात्रा के माध्यम से सभी जिहादियों को यह संदेश है, कि प्रभु श्री राम ही सबके पालन कर्ता है। वहीं उन्होंने कहा कि अब सनातन धर्म का चारों ओर बोलवाला है। वहीं उन्होंने कहा कि जो सनातन पर बात करेगा, जो गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देगा। सनातन अब उसका साथ देगा। वहीं उन्होंने कहा कि हम अब बंटने वाले नहीं है। इस मौके पर आचार्य बद्रीश, हरिओम शास्त्री, श्रीदास प्रजापति, महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देवजू महाराज, आचार्य अनमोल कृष्ण, राधानंद गिरी, श्रीदास प्रजापति, डॉ. हरिओम शास्त्री, विकास पंडित, सचिन चौधरी, साध्वी वर्षा हरि कौशल, सुषमा अग्रवाल, शशि शुक्ला, गीता सिंह, डॉ. हरिहरानंद, घनश्याम सिंह, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
Follow Samachar24