Loading...

जय श्रीराम के जयकारों के बीच निकली राम जवारों व रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, उमड़ी भारी भीड़

Gargachary Times 27 March 2026, 20:13 72 views
Jalaun
जय श्रीराम के जयकारों के बीच निकली राम जवारों व रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, उमड़ी भारी भीड़
कोंच-रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा इस मौके पर राम जबारे एवं राम बारात गाजे-बाजे एवँ धूमधाम के साथ नगर की सड़कों पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शुक्रवार को राम जबारे की शोभायात्रा नगर के चन्द्रकुआ स्थित भूतेश्वर मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ प्रारंभ हुई इसके बाद यात्रा स्टेट बैंक, लबली चौराहा, नई बस्ती, रामगंज बाजार, नगर पालिका, सागर चौकी, चन्द्रकुआ और अमर चन्द्र मार्ग से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा जलपान की भी व्यवस्था की गई शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप धारण किए कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों के लोग इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। पूरे मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी करते नजर आए अंत में शोभायात्रा भारत माता मंदिर पहुंची, जहां राम जबारों का पूर्ण विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, आशुतोष रावत,बाबूराम पाल,मनीष नगरिया, विधायक मूलचन्द्र निरंजन अंजू अग्रवाल सुनील शर्मा विकास पटेल सुशील दुरबार विपिन पटेल शिवसिंह कुशवाहा महेंद्र सोनी अशुतोष रावत शिशिर प्रताप संतोष तिवारी साकेत शाण्डिल्य चन्द्र प्रकाश झा रजनीश यागयिक नीरज यागयिक निखिल सोनी अमित मोदी किशन शुक्ल अरुण कनकने आदर्श पटेल रामराजा आकाश चौहान प्रशांत चौहान सुमित व्यास टिंकू झा हिमांशु यादव अमन यादव प्रांजुल आर्यन गुप्ता दंगल यादव सत्यम यादव ओपी कुशवाहा शशिकांत मिश्रा शीलू उदैनिया बादाम कुशवाहा विकास दुबे हल्के निरंजन सागर शास्त्री अर्जुन वैद विकास पटेल पड़री नीरज दुबे आशीष बजाज पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने आरती कर यात्रा को रवाना किया
Follow Samachar24