Loading...

कल्याण करोति नेत्र संस्थान द्वारा 15 वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह हुआ सम्पन्न

Gargachary Times 28 March 2026, 20:22 90 views
Mathura
कल्याण करोति नेत्र संस्थान द्वारा 15 वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह हुआ सम्पन्न
गोवर्धन -स्व० श्री जगदीश कुमार मित्तल जी एवं श्रीमती सुमन मित्तल जी की पुण्य स्मृति में सेठ कन्हैयालाल धार्मिक ट्रस्ट के सौजन्य से कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह कल्याणं करोति नेत्र संस्थान परिसर, गोवर्धन रोड, मथुरा पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री गणेश जी के समक्ष धनेष मित्तल एवं परिवारिजनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। धनेश मित्तल(प्रबन्ध ट्रस्टी, सेठ कन्हैयालाल धार्मिक ट्रस्ट) ने बताया कि यह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर उनके माता-पिता स्व० श्री जगदीश कुमार मित्तल जी एवं श्रीमती सुमन मित्तल जी की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित कराया जाता है और इस वर्ष यह पन्द्रहवाँ शिविर है।उन्होंने कहा कि वे विगत कई वर्षों से कल्याणं करोति नेत्र संस्थान से जुड़कर नेत्र रोगियों की सेवा कार्य में सहयोग कर रहे हैं और आगे भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। श्रुति मित्तल ने अपने दादा-दादी का स्मरण करते हुए कहा कि परिवार के सभी सदस्य आगे भी असहाय एवं जरूरतमंद नेत्र रोगियों की सेवा के लिए कल्याणं करोति नेत्र संस्थान के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कल्याणं करोति नेत्र संस्थान के महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि संस्थान का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण अपनी दृष्टि से वंचित न रहे। निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए कुल 983 नेत्र रोगियों परीक्षण किया गया, जिनमें से 101 नेत्र रोगियों की शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ चिकित्सीय टीम द्वारा सफलतापूर्वक की गई। शिविर में सभी रोगियों के लिए दवाइयाँ, चश्मे, भोजन, पलंग-बिस्तर सहित आवश्यक समस्त व्यवस्थाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम का संचालन निरूपम भार्गव ने किया। इस अवसर पर राजेष मित्तल, नीता मित्तल, सन्देष मित्तल, मुकेष अग्रवाल, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Follow Samachar24