थाना नगला सिंघी पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या कारित करने वाले अभियुक्त गोविंद को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
28 March 2026, 20:22
78 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना नगला सिंघी पर दिनांक 27-03-2026 को अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने के संबन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम गोविन्द कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी रामपुर थाना नगला सिंघी जनपद फिरोजाबाद पंजीकृत किया गया था । अभियुक्त गोविन्द कुमार उपरोक्त को थाना नगला सिंघी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना पर टीकरी पुलिया से नगला सदा को जाने वाले कच्चे रास्ते थाना क्षेत्र नगला सिंघी से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की निशांदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 तलवार को बरामद किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।