थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
Gargachary Times
28 March 2026, 20:25
61 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों का गठन कर वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी । इसी क्रम में आज दिनांक 27-03-2026 को थाना टूण्डला पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि मु0अ0सं0 145/2026 से सम्बन्धित अभियुक्त बन्ना रोड, एफएच मेडिकल कॉलेज के पास किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में है । उक्त सूचना पर थाना टूण्डला पुलिस द्वारा बन्ना रोड, एफएच मेडिकल कॉलेज के पास चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी जिसपर एक व्यक्ति सवार था जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया । तो उक्त मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा जिससे हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी । पुलिस टीम को अपनी तरफ आता देखकर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी । पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर गोली लग गयी । अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है । घायल अभियुक्त की पहचान जाहिद उर्फ डीपर पुत्र शराफत अली निवासी जाटवपुरी थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है, जो थाना टूण्डला के मु0अ0सं0 145/2026 धारा 309(4) बीएनएस में वांछित चल रहा अभियुक्त है । पूछताछ के दौरान गिरफ्ताशुदा अभियुक्त द्वारा थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 11-03-2026 को घटित मोबाइल लूट की घटना को स्वीकार किया गया तथा अपने अन्य साथी अस्लम पुत्र अशरफ निवासी बी0पी0एल ग्राउंड के पास थाना रामगढ़ फिरोजाबाद का नाम प्रकाश में लाया गया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु टूण्डला पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं । घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।