Loading...

टेट अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल को दिल्ली में ​शिक्षक करेंगे आंदोलन

Gargachary Times 28 March 2026, 20:27 80 views
Firozabad
टेट अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल को दिल्ली में ​शिक्षक करेंगे आंदोलन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिले की समस्त पदाधिकारी टीम ने रामेश्वरम रिसोर्ट, शिकोहाबाद में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर थोपे जा रहे टेट अनिवार्यता के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन पर गहन चर्चा हुई। प्रत्येक ब्लॉक से ​शिक्षकों ने दिल्ली में हुंकार भरने का निर्णय लिया। बैठक की समीक्षा प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार कटारा, राधेश्याम शर्मा, उमेश चंद्र वर्मा और टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सचिव कल्पना राजौरिया द्वारा की गई। टीएफआई की राष्ट्रीय सचिव कल्पना राजौरिया ने 4 अप्रैल को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम दो बसें भेजी जाएंगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक शिक्षक रैली में पहुंचकर अपनी एकजुटता दिखाना और शासन पर टेट अनिवार्यता खत्म करने के लिए प्रभावी दबाव बनाना है। जिला अध्यक्ष डॉ. शौर्य देवमणि ने बताया कि ​शिक्षक एकजुटता दिखाएंगे। टेट अनिवार्यता थोपने के खिलाफ यह रैली शिक्षक समुदाय की शक्ति दिखाने का अवसर है। सभी शिक्षक इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। सभी पदाधिकारियों ने बैठक में एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन किया और शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अधिक संख्या में 4 अप्रैल को दिल्ली पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। संचालन जिला संयुक्त मंत्री अवधेश कौशिक ने संभाला। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण यादव, जिला मंत्री रंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, समीर राज, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रीति यादव सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री और संघर्ष समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24