पंचायत चुनाव में बीएलओ ने बना डाले फर्जी वोट, नाबालिग भी बना दिए मतदाता; डीएम व मुख्यमंत्री से हुई शिकायत
Gargachary Times
28 March 2026, 20:28
53 views
Firozabad
करहल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौरमई खरौआ के वोटर सूची में जोड़े नाबालिग अतिन कुमार पुत्र प्रेमनरायन हैं। कुछ लोग पंजाब के रहने वाले हैं, जबकि कुछ लोगों के नाम दारापुर व अन्य पंचायतों की सूची में दर्ज हैं। ऐसे में बीएलओ ने बड़ी लापरवाही की है। नाबालिकों का मामला उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों से पकड़ में आया है शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तत्काल सूची से नाम हटाए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है
नौरमई खरौआ ग्राम पंचायत में अतिन कुमार पुत्र प्रेम नारायण का वोटर लिस्ट में क्रम संख्या 371 पर वोट अंकित है अन्य भी नाबालिकों के वोट बनाए गए हैं सभी की जांच हो तो मामला बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का खुलासा होगा
यह वोट हमने नहीं बनाए हैं ऑफिस करहल में कर्मचारियों से मिलकर ग्रामीणों ने पैसे ले देकर के बनवाए हैं