Loading...

भरतपुर बीट्स का 15वां विशाल रक्तदान शिविर 31 मार्च को

Gargachary Times 28 March 2026, 20:40 89 views
Bharatpur
भरतपुर बीट्स का 15वां विशाल रक्तदान शिविर 31 मार्च को
भरतपुर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था भरतपुर बीट्स द्वारा 15वां विशाल रक्तदान शिविर आगामी 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा। यह शिविर किला भरतपुर स्थित हेरिटेज होटल "टाउन हॉल, किला" में आयोजित होगा। शिविर की तैयारियों को लेकर संस्था द्वारा एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें भरतपुर और जयपुर के कई सम्माननीय पत्रकार, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों तक रक्तदान शिविर की जानकारी पहुंचाना था। संस्था के संरक्षक जितेन्द्र गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन भरतपुर कलेक्टर श्री कमर उल जमान चौधरी द्वारा सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम, एसडीएम, बीडीए आयुक्त, नगर निगम कमिश्नर, पीएमओ, सीएमएचओ सहित कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे। संस्था के प्रबंधक समिति अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि अब तक संस्था द्वारा 14 रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से लगभग 6500 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है। संस्था के प्रमुख सदस्य शेखर गोयल की धर्मपत्नी श्रीमती एलिना गोयल ने जानकारी दी कि यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसमें 18 से 60 वर्ष तक के सभी स्वस्थ नागरिक रक्तदान कर सकते हैं। संस्था के सदस्य विकास गर्ग ने बताया कि शिविर में एकत्रित रक्त को भरतपुर के आरबीएम जिला अस्पताल, जयपुर के एसएमएस अस्पताल और जेके लोन अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमुख सदस्य मोहन बंसल ने बताया कि इस शिविर के आयोजन के लिए भरतपुर के प्रमुख उद्योगपति भगत सिंह लोहागढ़ द्वारा निःशुल्क परिसर उपलब्ध कराया गया है, जिसके लिए संस्था उनकी आभारी है।
Follow Samachar24