Loading...

आवल खेड़ा खांडा के ऐतिहासिक मेले में बापू गप्पी ने बिखेरी हास्य की छटा, रातभर गूंजे ठहाके

Gargachary Times 29 March 2026, 20:40 90 views
Agra
आवल खेड़ा खांडा के ऐतिहासिक मेले में बापू गप्पी ने बिखेरी हास्य की छटा, रातभर गूंजे ठहाके
आगरा: एत्मादपुर आंवल खेड़ा क्षेत्र के ग्राम खांडा के ऐतिहासिक मेले में शनिवार रात हास्य कलाकार बापू गप्पी के कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी दिलीप यादव एवं विशिष्ट अथिति दिनेश राठौर, ऋषि यादव एवं डॉ महेश चौधरी ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर किया। हास्य कलाकार बाबू गप्पी कार्यक्रम में समां बांध दिया। देर रात तक चले इस हास्य कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे, जिन्होंने ठहाकों के बीच भरपूर मनोरंजन का आनंद लिया। बापू गप्पी और भोलू भाई ने अपने अनोखे अंदाज, चुटकले संवाद और देहाती शैली की प्रस्तुति से दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखा। उनके हास्य व्यंग्य और सामाजिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुति पर लोग बार-बार तालियां बजाने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम के दौरान मेला परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा और हर ओर हंसी-ठहाकों की गूंज सुनाई देती रही। कलाकार ने अपनी प्रस्तुति से यह साबित कर दिया कि हास्य कला के जरिए लोगों को जोड़ना और संदेश देना दोनों संभव है। आयोजकों ने बताया कि मेले में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मेला कमेटी और ग्रामवासियों ने की खुशी जाहिर। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि दिनेश राठौर सनौली सलोनी तेल डायरेक्टर डॉ दिलीप यादव पूर्व एमएलसी पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंटू यादव एवं खांडा डिजिटल मेला कमेटी 2026 के अध्यक्ष डॉ शिवराम यादव विनोद यादव पुष्पेंद्र चौहान सरपंच भास्कर यादव बॉबी यादव प्रधान रिंकू यादव प्रधान पप्पू गर्ग नंदलाल धाकरे दिनेश यादव रमेश सविता शिव कुमार महेश शर्मा अमर सिंह राजवीर सिंह श्यामू धाकरे देवकीनंदन अरमान ट्रेलर रविंद्र यादव संजय शैलेश मोनू सुदामा आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।
Follow Samachar24