Loading...

पत्रकार के परिवार की नहीं हो रही सुनवाई, 8 मार्च को हुआ था कातिलाना हमला, खुले आम घूम रहे हमलावर

Gargachary Times 29 March 2026, 20:42 101 views
Bulandshahr
पत्रकार के परिवार की नहीं हो रही सुनवाई, 8 मार्च को हुआ था कातिलाना हमला, खुले आम घूम रहे हमलावर
जनपद बुलन्दशहर (स्याना ) आठ मार्च को गांव बिगराऊं में रात 8 बजे हमलावरों ने शराब के नशे में योजनाबद्ध तरीके से पत्रकार के परिवार पर हत्या करने के इरादे से हमला किया था। हमले में घायल पत्रकार के परिवार के कुछ लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। हमला करने वाले लोगों ने पूर्व में भी पीड़ित परिवार पर कई बार हमला किए हैं। हमलावर, पत्रकार के परिवार से बेवजह रंजिश मानते हैं। पीड़ित परिवार के दो सदस्यों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घटना की रात ही जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया था वहां से एक घायल को अगले दिन एन.एस.मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया था जहां उसका उपचार चला जांच में ( सी. टी. स्कैन) माथे की हड्डी टूटी हुई पाई गई। पीड़ित परिवार की एमएलसी भी हुई है जिसे मेडिको लीगल केस कहते हैं। पीड़ित परिवार ने घटना के बारे में लखनऊ कॉल करने के साथ-साथ 10 मार्च को थाना स्याना में हमला करने वालों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई जिसमें बी.एन.एस 2023 धारा 109 (1) शामिल है। इसके बावजूद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं जिससे पत्रकार का परिवार दहशत में है आरोपियों पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हो रही है। पीड़ित पत्रकार के परिवार का आरोप है कि उनके खिलाफ विपक्ष द्वारा की गई 13 मार्च की एफ.आई.आर में परिवार के उन सदस्यों के नाम भी शामिल हैं जो घटना स्थल पर घटना के समय मौजूद नहीं थे इस संबंध में थाना स्याना से पीड़ित परिवार कई बार मिल चुका है लेकिन फिर भी कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हो रही है। इस संबंध में देखना ये है कि पत्रकार के परिवार को न्याय मिलेगा या नहीं।
Follow Samachar24