Loading...

किसान का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला

Gargachary Times 29 March 2026, 20:44 136 views
Mainpuri
किसान का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला
मैनपुरी/बेवर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में शुक्रवार शाम एक 50 वर्षीय किसान का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान उमेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार,उमेश कुमार गुरुवार शाम से घर से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला,तो शुक्रवार शाम को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Follow Samachar24