Loading...

गुरु सत्ता की पीढ़ी के आगमन से धन्य हुई आचार्य जी की जन्मभूमि, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Gargachary Times 29 March 2026, 20:45 120 views
Agra
गुरु सत्ता की पीढ़ी के आगमन से धन्य हुई आचार्य जी की जन्मभूमि, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
आगरा आवल खेड़ा: युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पावन जन्मस्थली आवल खेड़ा में रविवार का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और हर्षोल्लास से सराबोर रहा। गायत्री परिवार के करोड़ों साधकों के आराध्य, गुरुदेव के पौत्र (दोहिते) एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या और पंडित श्रीराम आचार्य जी के पुत्र पंडित मृत्युंजय शर्मा ने शक्तिपीठ का भ्रमण कर ग्रामवासियों को कृतार्थ किया। श्रद्धा और शक्ति का संगम शक्तिपीठ पहुँचते ही दोनों विभूतियों ने वेदमाता गायत्री और परम पूज्य गुरुदेव के चरणों में शीश नवाया। डॉ. चिन्मय पंड्या ने इस अवसर पर भावुक होते हुए कहा, "आवल खेड़ा मात्र एक गांव नहीं, बल्कि यह वह शक्तिपुंज है जहाँ से युग परिवर्तन की मशाल जली थी। यहाँ की मिट्टी का कण-कण गायत्री साधकों के लिए तीर्थ के समान है।" परिजनों और ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद भ्रमण के दौरान उन्होंने गायत्री परिवार के परिजनों और स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया। गुरु सत्ता की नई पीढ़ी को अपने बीच पाकर ग्रामवासियों की आँखें श्रद्धा से भर आईं। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रमुख जनों की उपस्थिति इस ऐतिहासिक अवसर पर शक्तिपीठ के व्यवस्थापक जितेंद्र द्विवेदी, धर्मपत्नी माधवी द्विवेदी दीनदयाल जी, राहुल, सावित्री बहन और सर्वेश देवी ने अतिथियों की अगवानी की। साथ ही राजेश कुमार शर्मा, ओमवीर सिंह, रविंद्र चौहान सत्यवीर शर्मा, श्री किशन दिवाकर, आदित्य चौहान, जितेंद्र चौहान और शिवनारायण शर्मा बृजराज सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सेवादार और ग्राम वासी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24