Loading...

थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण (बकरी चोर) को बकरी बेचकर प्राप्त कुल 4,000 रूपये के साथ किया गिरफ्तार

Gargachary Times 29 March 2026, 20:57 56 views
Firozabad
थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण (बकरी चोर) को बकरी बेचकर प्राप्त कुल 4,000 रूपये के साथ किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पर पुलिस टीम गठित कर उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त आदेश के अनुपालन में गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम दिखतौली नहर पुल के पास थाना शिकोहाबाद से अभियुक्तगण 1. कलाम पुत्र चाँद निवासी तेली पाड़ा लोहा मंढ़ी थाना लोहा मंढ़ी जिला आगरा 2. बन्टी उर्फ सोमवीर पुत्र जगदीश निवासी देवली रोड़ मौहल्ला शान्ती नगर थाना सदर कोतवाली जिला आगरा को बकरी बेचकर प्राप्त कुल 4 हजार रुपये व मारुती स्विफ्ट डिजायर रजि0न0 DL2CAN7682 सहित दिनांक 28.03.2026 को गिरफ्तार किया गया है । अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई । अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24