इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आराध्या वेलफेयर एजुकेशन एग्रीकल्चर फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन
Gargachary Times
29 March 2026, 21:00
76 views
Firozabad
इस कार्यक्रम में गांव के कई गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई, जिससे उनके दैनिक जीवन में सहायता मिल सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रोविजनल अधिकारी श्री मिथिलेश कुमार जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मेंद्र कुमार जी (प्राचार्य, जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर) उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन गोपाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों का सहयोग भी सराहनीय रहा।