Loading...

प्रताड़ना के आरोपों के बीच महिला कोच अस्पताल में भर्ती

Gargachary Times 30 March 2026, 19:07 138 views
Agra
प्रताड़ना के आरोपों के बीच महिला कोच अस्पताल में भर्ती
क्षेत्रीय खेल कार्यालय में चल रहे विवाद में कबड्डी की सहायक प्रशिक्षिका एवं आवासीय छात्रावास वार्डन विजयलक्ष्मी सिंह की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को उन्होंने निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से चल रहे विभागीय विवाद और मानसिक तनाव से उनकी तबीयत खराब हुई है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के अधिकारियों, मैस संचालन और छात्रावास व्यवस्थाओं को लेकर विजय लक्ष्मी सिंह ने पत्र में लिखा था मैस में अनियमिताएं हैं, खिलाड़ियों को समय से भोजन नहीं मिल रहा है, मेन्यू के अनुसार खाना नहीं बन रहा है, मैस कर्मचारियों की ओर से अनुशासनहीनता की जा रही है। जब विजयलक्ष्मी ने इन व्यवस्थाओं को सुधारने का प्रयास किया तो उन्हें नोटिस देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया उन्होंने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया की वार्डन पद से हटाने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है और मैस में हो रही गड़बड़ियों पर चुप रहने का दबाव बनाया जा रहा है।
Follow Samachar24