केशव धाम में श्रीमद् भागवत महापुराण का कलश यात्रा के साथ मंगलमय शुभारंभ
Gargachary Times
30 March 2026, 19:11
7 views
Dharam
वृंदावन, भागवत भास्कर श्रद्धेय श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी के पावन सान्निध्य में केशव धाम द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों के सहायतार्थ आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा श्रीधाम वृंदावन में कलश यात्रा के साथ मंगलमय श्रीगणेश हुआ।
व्यासपूजन मुख्य यजमान प्रमोद गोयल, केशवधाम अध्यक्ष एवं जीएलए यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल, बसेरा ग्रुप चेयरमैन एवं केशव धाम उपाध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल, हरिमोहन गुप्ता द्वारा किया गया
भागवत महात्म्य कथा में आज महाराज जी ने बताया कि " भागवत कथा जीवन को श्रेष्ठ बनाना सिखाती है। जीवन में भागवत कथा आती है तो अनेक व्यथाएं स्वतः चली जाती है।
कुटुंब प्रबोधन पर भी महाराज जी द्वारा अपना प्रेरणादायी उद्बोधन रखा गया। महाराजश्री ने बताया कि हमारे बुजुर्गों को सप्ताह में एक दिन अपने बच्चों को अपने पास बैठाकर श्रीराम, श्रीकृष्ण, शिवाजी महाराज , महाराणा प्रताप,आदि महापुरुषों का चरित्र सुनाना चाहिए। गुरु गोविंद सिंह जी के वीर बालकों का चरित्र बच्चों को सुनाना चाहिए जिससे उनके मन में देश प्रेम, देशहित, समाज के मंगल एवं समस्त विश्व के कल्याण की भावना का बीजारोपण हो सके।
इन कथाओं से चेतना का अभ्युदय होता है। हर वस्तु गूगल पर नहीं मिला करती है। कुछ वस्तुओं के लिए जीवन में धरातल पर भी जीना पड़ता है। "
भागवत महात्म्य कथा के साथ प्रथम दिवस कथा का आनंदमय पूर्ण विश्राम हुआ।
आशीर्वचन पूज्य महंत लाड़िलीशरण जी महाराज (बड़ा रासमण्डल ) द्वारा दिया गया कथा में केशव धाम निदेशक ललित कुमार, सचिव सतीश अग्रवाल, कमल किशोर वार्ष्णेय, राजा भोज, रामविलास चतुर्वेदी, पार्षद वैभव अग्रवाल, महेश किला नोत, आर. डी. शर्मा, ओमप्रकाश बंसल, गंगाधर अरोड़ा, अमरनाथ गोस्वामी, राममोहन , योगेंद्र कुमार, कमलेश , निरंजन कुमार, संजय जादौन, संदीप चतुर्वेदी,आचार्य रविन्द्र शर्मा, आचार्य सुधाकर उपस्थित रहे