जमाल पुर के मनीष कुमार बने तहसीलदार, परिवार में खुशी की लहर
Gargachary Times
30 March 2026, 19:11
122 views
Mathura
फरह । जमाल पुर निवासी मनीष कुमार पुत्र लाखन ने अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। मनीष कुमार का विगत रात आए रिजल्ट में तहसीलदार पद पर चयन हुआ है। उनके बाबा बंगाली सिंह ने बताया कि मनीष पंडित दीनदयाल उपाध्याय कालेज में हाईस्कूल में प्रथम आया था, जिसके बाद उन्हें इंटर पढ़ने के लिए ज्ञानदीप इंटर कालेज भेज दिया गया, जहां से भी उसने अच्छे नंबर से पास किया।
मनीष के तहरे भाई और वर्तमान प्रधान कल्याण सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मनीष ने पांचवें प्रयास में तहसीलदार बनने का सपना पूरा किया है। फिलहाल मनीष इलाहाबाद में है और ias का पेपर दे रहा है।
मनीष की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर है। गांव के लोग और परिवार के सदस्य मनीष को बधाई दे रहे हैं। मनीष की इस सफलता से परिवार को और भी ऊंचाइयों पर पहुंचने की उम्मीद है।