Loading...

सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल से मिले अखिलेश यादव

Gargachary Times 30 March 2026, 19:17 126 views
Lucknow
सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल से मिले अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर आज सिख समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने भाजपा राज में हो रहे उत्पीड़न की शिकायत की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब प्रभारी कुलदीप सिंह भुल्लर ने किया। सिख प्रतिनिधिमण्डल का कहना था कि हरिद्वार स्थित ऐतिहासिक श्री ज्ञान गोदड़ी गुरूद्वारा को वर्ष 1984 में हटा दिया गया था। उसे अभी तक बनाने की अनुमति तथा जगह नहीं दी गई है। इससे सिख भावनाएं बुरी तरह आहत है। यह गुरुद्वारा उत्तर प्रदेश की कैनाल की जमीन पर बना था। सिख प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि शाहजहांपुर-पीलीभीत में जिस जमीन पर 70 सालों से किसान कब्जेदार हैं, उन्हें अब विस्थापित करने की साजिशे हो रही हैं। जिनके मुकदमे चल रहे हैं उनकी जमीनें भी भाजपा सरकार छीनना चाहती है। सिख प्रतिनिधियों ने यह भी शिकायत की है कि सिख समाज के बच्चों को सरकारी नौकरियां नहीं मिल रही है। उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। दरअसल, भाजपा सरकार सिख समाज को कुछ देना नहीं चाहती है। उनको हर तरह से परेशान करना चाहती है। सिख प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार में अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में एक सिख को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। सिखों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए गए थे। सिख प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री बाबा जसवीर सिंह, बाबा काला सिंह, कश्मीर सिंह, निर्मलजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, नरेन्द्र सिंह, सनदीप सिंह, गुरदेव सिंह, शेर सिंह, सुक्खा सिंह, आकाश सिंह, गुरविन्दर सिंह, गुरजोत सिंह, मनजीत सिंह, जगतार सिंह, विक्रम सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
Follow Samachar24