बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Gargachary Times
30 March 2026, 19:18
55 views
Mainpuri
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने रविवार देर रात अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली।
मृतक की पहचान अमन पुत्र कमरुद्दीन के रूप में हुई है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे,जिसके कारण उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। इसी परेशानी के चलते उन्होंने रविवार रात करीब 9:00 बजे यह कदम उठाया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। परिवार की ओर से जो भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी...।