नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gargachary Times
31 March 2026, 21:04
133 views
Mathura
गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र बनारसीलाल दिल्ली का रहने वाला है।
मथुरा जनपद की थाना नौहझील पुलिस ने ठगी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ठगी करने वाले अभियुक्त ने थाना नौझील क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति के पुत्र की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर विश्वास जीता और इसके एवरेज में धोखाधड़ी करते हुए पीड़ित से 10 लख रुपए की मोटी रकम ऐंठ ली अभियुक्त ने यह राशि कुछ नगद और शेष अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई थी।
थाना नौहझील पुलिस ने जिसे गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा।