Loading...

सीबीएसई स्कूलों की महंगी फीस पर उठे सवाल, छात्रवृत्ति की मांग तेज

Gargachary Times 31 March 2026, 21:08 133 views
Firozabad
सीबीएसई स्कूलों की महंगी फीस पर उठे सवाल, छात्रवृत्ति की मांग तेज
फिरोजाबाद: जनपद में सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की बढ़ती फीस को लेकर अब आवाज उठने लगी है। आर्थिक रूप से कमजोर, दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था न होने पर अधिवक्ता धर्मसिंह यादव ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि सीबीएसई स्कूलों में एडमिशन फॉर्म की कीमत 350 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक है, जबकि पंजीकरण शुल्क करीब 11,000 रुपये लिया जा रहा है। इसके अलावा सालाना फीस लगभग 50,000 रुपये तक वसूली जा रही है, साथ ही वाहन शुल्क अलग से लिया जाता है। आरोप है कि इतनी अधिक फीस होने के बावजूद इन विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए किसी प्रकार की छात्रवृत्ति या सहायता योजना उपलब्ध नहीं है। इससे दलित और पिछड़े वर्ग के मेधावी छात्र शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया गया है कि यूपी बोर्ड के छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है, जबकि सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को यह सुविधा नहीं मिल रही है, जिससे असमानता की स्थिति पैदा हो रही है। अधिवक्ता धर्मसिंह यादव ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सीबीएसई बोर्ड के गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए भी छात्रवृत्ति (वजीफा) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Follow Samachar24