मघेरे वाले हनुमान मन्दिर पर लगा चौथा राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर
Gargachary Times
1 April 2026, 19:36
3 views
Mathura
राष्ट्रीय सेवा योजना की श्री बाबू लाल महाविद्यालय गोवर्धन इकाई के स्वयंसेवकों ने राल के समीप स्थित मघेरे वाले हनुमान जी पर एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा मन्दिर परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया गया तथा हनुमान जी के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। हनुमान मंदिर के महंत संत मौनी बाबा महाराज ने कहा कि कलयुग में प्रत्यक्ष देवता हनुमान जी हैं जो कि गरीबों की सहायता करते हैं। निर्बलों का सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। सनातन धर्म के ध्वजवाहक के रूप में हनुमान जी सदा ही पृथ्वी पर उपस्थित रहेंगे। धन्यवाद प्रस्ताव राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ धीरज कौशिक द्वारा रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ विमलेश सिकरवार और डॉ रश्मि वर्मा उपस्थित रहे।विद्यार्थियों में सचिन सिंह, ममता, कविता, गंगोत्री आदि मुख्य रूप सर उपस्थित रहीं।