Loading...

वृंदावन में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, व्यापार मंडल ने जताया आक्रोश

Gargachary Times 1 April 2026, 19:40 8 views
Mathura
वृंदावन में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, व्यापार मंडल ने जताया आक्रोश
वृंदावन। वृंदावन के एक वार्ड संख्या 62 में पिछले कई दिनों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे व्यापारी वर्ग और स्थानीय जनता दोनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में नवरात्रि और ईद जैसे बड़े त्योहार धूमधाम से संपन्न हुए, लेकिन इस दौरान भी नगर निगम की लापरवाही सामने आई। क्षेत्रीय लोगों को सीवर के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा, जो वृंदावन शहर की छवि के लिए दुर्भाग्यपूर्ण माना जा रहा है। इसी समस्या को लेकर आज व्यापार मंडल के नेता आलोक बंसल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने नगर निगम के वृंदावन जोनल कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने इस स्थिति के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदार ठहराया। वहीं, स्थानीय लोग 62 वार्ड के पार्षद रूप किशोर से भी जवाब मांग रहे हैं और स्थिति सुधारने की मांग कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष आलोक बंसल नगर चेयरमैन धनेन्द्र अग्रवाल बॉबी शाहिद कुरैशी सीएफसी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष ठाकुर प्रेम मंदिर व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौहान सीएफसी बाजार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर कौशिक नगर कार्यकारिणी सदस्य फरीद कुरैशी रितिक अग्रवाल अमन कुरैशी इरशाद कुरैशी बबलू अब्बासी
Follow Samachar24