Loading...

हनुमान जयंती पर भव्य कुश्ती दंगल और मेला का आयोजन

Gargachary Times 1 April 2026, 19:40 5 views
Mathura
फरह: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज दौलतपुर पंचायत, फरह में भव्य कुश्ती दंगल और मेला का आयोजन किया जाएगा। दंगल में उत्तरप्रदेश,राजस्थान,हरियाणा,दिल्ली के नामी पहलवान भाग लेंगे, आखिरी कुश्ती एक लाख रुपये की होगी। हनुमान मंदिर के भक्त मनोज अग्रवाल ने बताया कि मंदिर पर फूल बंगला होगा और दिन में मेला लगाया जाएगा। इसके अलावा, मंदिर में सुंदर कांड पाठ भी किया जाएगा। दौलत पुर प्रधान प्रतिनिधि राकेश ने बताया कि दंगल का आयोजन दोपहर 3 बजे से दौलतपुर से किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त दर्जनों गांवों के ग्रामवासी ओर दंगल के प्रेमी मौजूद रहेंगे।
Follow Samachar24