Loading...

गोवर्धन क्षेत्र में सिलेंडरों की कालाबाजारी - सकरवा के जंगलो में घरेलू सिलेंडरों का मिला जखीरा

Gargachary Times 2 April 2026, 20:10 68 views
Mathura
गोवर्धन क्षेत्र में सिलेंडरों की कालाबाजारी - सकरवा के जंगलो में घरेलू सिलेंडरों का मिला जखीरा
मथुर के गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित गांव सकरवा के जंगलों में घरेलू गैस सिलेंडरों का जखीरा मिला हे जिसमें लगभग 27 सलेंडर गोवर्धन पुलिस ने बरामद किए हे और गोवर्धन के सौंख रोड स्थित एक एजेंसी की गाड़ी और उसके एक होकर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हे, प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया के ये अवैध भंडारण पिछले एक माह से चल रहा हे, देश में चल रही गैस की भारी किल्लत को अब लोगों ने आपदा में अवसर बना लिया हे गैस एजेंसीयों पर जहां लोगों की लगातार लम्बी लम्बी लाइन नजर आ रही हे वही एजेंसी संचालक गैस की कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हे, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सकरवा गांव के जंगल में बनी एक कोठरी से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। सलेंडरों की कालाबाजारी पकड़े जाने पर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।
Follow Samachar24