Loading...

नाती को नायब तहसीलदार बनते ही बाबा के खुशी से छलके आंसू

Gargachary Times 2 April 2026, 20:27 126 views
Mathura
नाती को नायब तहसीलदार बनते ही बाबा के खुशी से छलके आंसू
फरह: विकास खण्ड फरह के गांव5 जमालपुर के मनीष कुमार ने अपने परिवार और गांव का नाम रोशन करते हुए विगत आए रिजल्ट में 159वीं रैंक प्राप्त कर तहसीलदार बनने का सपना साकार किया था उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और गुरुवार सुबह गांव पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। मनीष का रजिल्ट आया तभी से वह बाहर थे गुरुवार सुबह गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनीष कुमार का स्वागत किया और साफा बांधा। मनीष की उपलब्धि से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल था। महिपाल सिंह पूर्व महामंत्री भाजपा बताया कि यह सफलता मनीष की कड़ी मेहनत, लगन और माता पिता व बुजुर्गों के आशीर्वाद का परिणाम है। क्षेत्र के युवाओं को इसी प्रकार मेहनत करनी चाहिए,हमारे गांव का नाम रोशन किया। मनीष ने युवाओं से कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। मैं सभी युवाओं से कहता हूं कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें और कभी हार न मानें। इस मौके पर महिपाल सिंह पूर्व महामंत्री भाजपा,बंगाली,प्रधान,हरेन्द्र प्रधान,हिम्मत प्रधान, प्रधान,कल्याण,प्रधान,उदय प्रधान,योगेंद्र जादोन।
Follow Samachar24