डीएम रमेश रंजन जनपद के शत प्रतिशत किसान की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित किए जाने के कडे निर्देश किए जारी
Gargachary Times
2 April 2026, 20:33
108 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा एवं क्रियान्वयन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के शत प्रतिशत किसानो की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित किए जाने के कडे़ निर्देश जारी किए, फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने और इसकी सघन मॉनिटरिंग के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नोडल नामित किया है, सभी नामित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह प्रत्येक मजरे में जाकर कैंप आयोजित करें, जिससे इन कैंपों के माध्यम से किसानांे की समस्याओं का मौके पर समाधान हो सके और उन्हें फार्मर रजिस्ट्री हेतु प्रोत्साहित किया जा सके, उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक लेखपाल और सचिव इन कैंपों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, सभी तहसीलदार इस बात को सुनिश्चित करेंगे, साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि यदि खतौनी में महिलाओं के नाम दर्ज हैं तो लेखपाल और सचिव उनके घर जाकर फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करेंगे, साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि जिसकी भी फॉर्मर रजिस्ट्री की जाए, उसका नाम, पिता का नाम एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से रजिस्टर में अंकित किया जाए, जिलाधिकारी ने कहा कि जन सेवा केंद्र पर कार्यरत कार्मिकों की सेवाएं फार्मर रजिस्ट्री हेतु कैंप पर ली जाए और उन्हें भी अनिवार्य रूप से बैठाया जाए, ताकि तकनीकी कार्यों में इनका सहयोग मिल सके, जिससे किसानों को त्वरित लाभ प्राप्त हो सके।
अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जनपद का कोई भी किसान इस महत्वपूर्ण पहल से वंचित न रहे, अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कैंपों के माध्यम से किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, डीडीए, बीएसए, एएलसी आदि उपस्थित रहें।