डीएम रमेश रंजन ने विकास खंड के ग्राम जमालपुर मे गेहूँ की क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया का किया स्थलीय निरीक्षण
Gargachary Times
2 April 2026, 20:35
165 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने विकासखंड फिरोजाबाद के ग्राम जमालपुर में गेहूं की क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में फसल की उपज और गुणवत्ता का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पारदर्शिता और सटीक आंकलन पर विशेष जोर दिया, इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष कास्तकार हरिप्यारी के खेत 43.3 वर्ग मीटर पर गेहूं की कटाई की गई जिसमें 14.800 किलोग्राम गेहूं निकला, इस तरह प्रति हेक्टेयर में इसका मूल आंकें तो 34.18 कुंतल प्रति हेक्टेयर निकलता है, जिलाधिकारी को बताया गया कि यह पिछले वर्ष के मुकाबले कुछ कम है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में गेहूं की औसत पैदावार का वास्तविक निर्धारण करने के लिए पिछले दो-तीन वर्षों की क्रॉप कटिंग डाटा का गहन विश्लेषण किया जाए, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पिछले वर्ष के तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत किया जाए, जिससे इस वर्ष हुई पैदावार का सही आंकलन हो सके और भविष्य की कृषि नीतियों एवं आपदा राहत (यदि आवश्यक हो) में सटीकता बनी रहे, उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पूरी तरह वैज्ञानिक और निष्पक्ष होनी चाहिए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही फीडबैक मिल सके, उन्होंने संबंधित लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि फील्ड पर जाकर स्वयं कटाई का पर्यवेक्षण करें और डाटा में किसी प्रकार की विसंगति न रहे, इस दौरान उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, तहसीलदार अजय कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी मेहताब आलम उपस्थित रहें।