Loading...

स्कूल चलो अभियान का हुआ आयोजन

Gargachary Times 2 April 2026, 20:38 106 views
Mathura
स्कूल चलो अभियान का हुआ आयोजन
ललित उपाध्याय संवाददाता, मथुरा: शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद मथुरा में दिनांक 02 अप्रैल, 2026 को स्कूल चलो अभियान 2026-27 का आयोजन पंञजन्य प्रेक्षग्रह, मथुरा में किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी , विधायक बल्देव पूरन प्रकाश , विधायक माँट राजेश चौधरी , मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में स्कूल चलों अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर एवं मशाल जलाकर रवाना किया गया। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों को रोली व चंदन से तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा 20 बच्चों को पुस्तक सेट एवं चॉकलेट देकर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विकास खण्ड के सभी विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराते हुए स्कूल चलो अभियान की संकल्पना को साकार करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति द्वारा उपस्थित माता-पिता/अभिभावकों से अपने पाल्यों को परिषदीय विद्यालयों में करने का अनुरोध किया गया एवं सरकार द्वारा विद्यालयों में निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही सामग्री तथा विगत वर्षों में 19 पैरामीटर पर ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये गये कार्यो का उल्लेख किया गया।
Follow Samachar24