बरसाना पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली दूसरे को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Gargachary Times
3 April 2026, 20:36
135 views
Mathura
बरसाना पुलिस व एसओजी टीम को उस समय बडी सफलता मिली ज़ब आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे बदमाशो से हुई मुठभेड़ में दो बदमाशो को पकडा. गोवर्धन पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया की बिगत रात मुखबिर द्वारा सूचना पर थाना बरसाना व एसओजी टीम ने कमई वाले नाले पर दो वांछित आने की सूचना पर घेराबंदी की तभी बाईक पर सवार दो बदमाशो को रोका तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर शुरू कर दी आत्म रक्षा हेतु पुलिस ने भी फायर की जिसमे जीतू पुत्र रतन सिँह निवासी नंदगाव को गोली लगी जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं दूसरे अभियुक्त राजवीर पुत्र गोपाल निवासी नंदगाव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पकड़े गये अभियुक्तों से एक मोटरसाकिल सहित अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये हैँ. पकड़े गये अभियुक्तों पर थाना बरसाना में आर्म्स एक्ट के तहत मुक़ददमा दर्ज हैँ.